Coimbatore : मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय ठाकुर ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी आम चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। संजय ठाकुर ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में मिशन के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय ठाकुर ने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ पूरे भारतवर्ष में काम कर रहा है। पिछले 6 महीने से देशभर में कार्यकारिणियों का विस्तार किया जा रहा है। यह बहुत ही शुभ अवसर है कि दक्षिण भारत में नवरात्रों के दिनों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। संजय ठाकुर तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में भाग लेने के लिए कोयंबटूर पहुंचे थे। संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में मिशन मोदी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।इस मौके पर संजय ठाकुर ने कहा कि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं हर आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी लोगों को बताने को कहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी कि आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु मोदी का पूरा साथ देगा। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी का एक भी सांसद नहीं है, लेकिन इस बार हम पूरी कोशिश करेंगे कि तमिलनाडू से भाजपाई नुमाइंदा संसद में भेजें।संजय ठाकुर ने कहा कि आज देश उन्नति की ओर अग्रसर है। हमें सभी को प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए ताकि आने वाला भविष्य और सुनहरा बन सके। ठाकुर ने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ का कारवां बढ़ता जा रहा है। लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी, पुड्डुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवासन, राष्ट्रीय सचिव दशरथ, हिमाचल से गए नवदीप ठाकुर के अलावा तमिलनाडु व पुड्डुचेरी प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष व सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।