Jammu: 20/03/2024: आज त्रिकुटा नगर जम्मू में मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ का दूसरा कार्यालय खोला गया जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के एक्स एमएलसी और सीनियर लीडर Sh. विक्रम रंधावा जी द्वारा किया गया इस मौके पर मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ के जम्मू कश्मीर के प्रभारी रोहित सेठ जी, जम्मू डिविजन के अध्यक्ष श्रीमान सचिन गुप्ता जी उपाध्यक्ष श्री रचित खोसला जी और महामंत्री राजेंद्र कुमार शर्मा जी , पर्यावरण मंच के अध्यक्ष कुलदीप जी व मिशन मोदी स राष्ट्रीय संघ जम्मू के पदाधिकारी भी मौजूद रहेl मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय ठाकुर ने जम्मू में मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ का दूसरा कार्यालय खुलने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्होंने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ पूरे भारतवर्ष में देश निर्माण के लिए कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित भावना से कार्य करेंl
मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ देश के लिए समर्पित