Pondicherry ::मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय ठाकुर ने पुड्डुचेरी में भी आम चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। संजय ठाकुर ने पुड्डुचेरी में मिशन के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय ठाकुर ने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ पूरे भारतवर्ष में काम कर रहा है। पिछले 6 महीने से देशभर में कार्यकारिणियों का विस्तार किया जा रहा है। यह बहुत ही शुभ अवसर है कि दक्षिण भारत में नवरात्रों के दिनों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। संजय ठाकुर केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में भाग लेने के लिए Pondicherry पहुंचे थे। संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में मिशन मोदी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।इस मौके पर संजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं हर आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय ठाकुर ने मोदी सरकार की 9 साल के अंदर की गई उपलब्धियां के बारे में पांडिचेरी के कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि वह भी घर-घर जाकर लोगों को बताने को कहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी कि आगामी लोकसभा चुनाव में पांडिचेरी की पूरी जनता मोदी जी का पूरा साथ देगी। संजय ठाकुर ने कहा कि आज देश उन्नति की ओर अग्रसर है। हमें सभी को प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए ताकि आने वाला भविष्य और सुनहरा बन सके। ठाकुर ने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ का कारवां बढ़ता जा रहा है। लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर पुड्डुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवासन, राष्ट्रीय सचिव दशरथ, पांडिचेरी के प्रदेश उपाध्यक्ष पांडिचेरी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार हिमाचल से गए नवदीप ठाकुर के अलावा सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।